पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओंकारेश्वर में नमामि नर्मदा संघ का सेवा कार्यक्रम, कन्या भोजन और घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान

ओंकारेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नमामि नर्मदा संघ द्वारा ओंकारेश्वर में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ द्वारा माँ नर्मदा के घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और कन्या भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और साधु-संतों ने सहभागिता की।

नमामि नर्मदा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश उनव्ल ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से संघ द्वारा माँ गंगा और माँ नर्मदा के किनारों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान महिलाओं ने “नमामि नर्मदा संघ – नमामि गंगे, नमामि यमुना – जल, जंगल, जीवन” का बैनर लेकर जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत नर्मदा तटों पर लगातार सफाई और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

Next Post

एसपी समेत 70 अधिकारी, कर्मचारियों ने किया 70 यूनिट रक्त दान 

Thu Sep 17 , 2026
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस व विक्टोरिया अस्पताल एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त दान शिविर में स्वयं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र […]

You May Like