
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में पुलिस व विक्टोरिया अस्पताल एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त दान शिविर में स्वयं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह समेत 70 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने रक्त दान किया।
