ताप्ती नदी क्षेत्र में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाए गए अवैध टीन-शेड

मुलताई। नगर के छोटे तालाब के सामने ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र मे कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण करने को लेकर नगर के हिन्दू संगठनों द्वारा मंगलवार को एसडीएम को लिखित शिकायत की थी तहसीलदार सहित राजस्व और नगर पालिका टीम मौके पर पहुंची और तत्काल निर्माण कार्य रुकवाया गया था । लेकिन अतिक्रमण कर रहे लोगो द्वारा मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में संबंधित स्थल पर पाइप और टीन लगाया गया था. बुधवार सुबह जब इस मामले की जानकारी हिंदू संगठनों को लगी, तो उन्होंने तुरंत जिला कलेक्टर को अवगत कराया। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ तथा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर टीन हटवाकर जप्ती की कार्रवाई की. वहीं माँ ताप्ती के प्रवाह क्षेत्र पर पुनः चुना डालकर स्पष्ट चिन्हांकन किया जा रहा है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में धार्मिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Next Post

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में यूएन शांतिदूत को हिरासत में लिया

Wed Apr 8 , 2026
बेरूत, 08 अप्रैल (वार्ता) इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) के एक काफिले को रोककर उसके एक शांतिदूत को हिरासत में ले लिया। संयुक्त राष्ट्र (संरा) मिशन ने यह जानकारी दी। मिशन ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “आज शाम, इजरायल रक्षा बल […]

You May Like