छतरपुर में आरोह 2026 का आगाज़: 27 अप्रैल से निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

छतरपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए “ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर – आरोह 2026” का आयोजन छतरपुर जिले में किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक अगम जैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेन्द्र कुमार कोष्टा ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिविर 27 अप्रैल 2026 से 26 मई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

जिला मुख्यालय छतरपुर में जूडो, मलखम्ब, फुटबॉल, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ऑफिसर्स क्लब एवं पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम को प्रशिक्षण स्थल निर्धारित किया गया है। साथ ही जिले के विकासखण्ड मुख्यालयों—राजनगर, नौगांव, बक्स्वाहा, बड़ामलहरा, गौरिहार, बिजावर और लवकुशनगर में भी स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे।

शिविर में 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित स्थानों से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन करा सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।

 

Next Post

पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Fri Apr 17 , 2026
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (वार्ता) पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी ने अब तेज़ रफ्तार पकड़ ली है। कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिससे लोगों को अप्रैल में ही जून जैसी तपिश महसूस होने लगी है। इसी बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय होने […]

You May Like

मनोरंजन