78 मृत अधिकारी-कर्मचारियों के परिजनों को नहीं मिली अनुकंपा नियुक्ति

जबलपुर: महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं आयुक्त नगर निगम रामप्रकाश अहिरवार यह सार्वजनिक रूप से ऐलान करते हैं कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समस्त स्वत्वों का भुगतान एक साथ किया जा रहा है लेकिन हकीकत में ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। और सेवानिवृत्ति के बाद बाद कई अधिकारी-कर्मचारी इस सेवा से मोहताज हैं।
अनुकंपा नियुक्ति के लिए नगर निगम के 78 मृत अधिकारी-कर्मचारियों के परिवार के लोग नगर निगम के आए दिन चक्कर काटते हैं लेकिन उन्हें हमेशा निराशा ही हाथ लगती है।

इतना ही नहीं अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान हुई आकस्मिक मौतों के बाद उनके परिवारजनों को जो सहायता राशि दी जाती है वो भी कई परिवार तक नहीं पहुंची है। ये सारी बातें नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं।
बिगड़ रही परिवार की आर्थिक स्थिति
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने ये भी बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी स्वंय की धनराशि प्रदान न करने से उनके परिवार की अर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होती जा रही है। इस आर्थिक पीड़ा को महापौर एवं आयुक्त नगर निगम समझना नहीं चाहते हैं ।नगर निगम के मृत अधिकारी-कर्मचारियों के परिवारजनों को अनुकंपा नियुक्ति, परिवारजनों को सहायता राशि देने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने निगमायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है और कहा है कि ऐसे लोगों की जल्द से जल्द मदद की जाए।

Next Post

मंडलोई और राजन ने किया भागीरथपुरा क्षेत्र का भ्रमण

Sat Jan 10 , 2026
इंदौर: अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई एवं इंदौर के प्रभारी अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन भागीरथपुरा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुँचे। उनके साथ कलेक्टर शिवम वर्मा एवं नगर निगम आयुक्त भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों […]

You May Like