वंडली में कुएं में गिरा तेंदुआ मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, रेस्क्यू जारी 

मुलताई । वन परिक्षेत्र के गांव वंडली में वन सीमा के नजदीक एक कृषक के कुएं में शुक्रवार दोपहर एक तेंदुआ गिर गया। शुक्रवार दोपहर में वंडली निवासी किशोराव भोपते अपने खेत में अपने जानवरों को देखने पहुंचे ।इस दौरान उन्हें उनकी कुतिया खेत में नहीं मिली। जिसको वह आसपास आवाज देकर ढूंढने लगे, तभी उन्हें उनकी कुतिया की आवाज सुनील भोपते के खेत मे स्थित कुएं से सुनाई दी। उन्होंने कुएं के नजदीक पहुंचकर कुएं में झांककर देखा तो उनकी कुतिया एवं एक तेंदुआ जीवित अवस्था में कुएं में दिखाई दिए। जिसकी सूचना उनके द्वारा ग्रामीणों को एवं वन विभाग के नाकेदार को दी गई ।इसके बाद से वन विभाग की टीम तेंदुए को निकालने के प्रयास में लगी हुई है। इस घटना में कुएं के अंदर मौजूद एक कुतिया की डूबने से मौत हो गई, जबकि तेंदुआ जीवित है। गांव से लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूर स्थित इस कुए में तेंदुए के गिरने की सूचना मिलते ही वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।

जिला मुख्यालय और नर्मदापुरम से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बचाव अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। स्थानीय वन अमले के कुकडूखामला क्षेत्र में अन्य कार्यो में व्यस्त होने के कारण, तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए शनिवार को बैतूल और नर्मदापुरम से बुलाई गई है जो की मौके पर पहुंच चुकी है। जिनके द्वारा तेंदुए को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है टीम द्वारा पिंजरा कुएं में डालकर पिंजरे में तेंदुए कैद कर ऊपर खींचने की कोशिश की जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि उनकी प्राथमिकता तेंदुए को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकालना है।

Next Post

​प्रो डॉ रंजना मिश्रा का विदाई समारोह: शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उसका अनुभव समाज की धरोहर

Sat Jun 27 , 2026
सागर। दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर के हिंदी विभाग एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. रंजना मिश्रा के सेवानिवृत्ति पर विदाई और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डॉ. राम कुमार तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने स्वागत भाषण […]

You May Like