युवती के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन, शासकीय कार्य में बाधा ड़ालने का आरोप

भोपाल। छोला मंदिर थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा ड़ालने पर एक युवती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. भानपुर चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तरफ से की जा रही कार्रवाई के दौरान युवती पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने और खुद का रौब झाड़ने का भी आरोप है.

मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में शनिवार को देर रात जब पुलिस की टीम सड़क दुर्घटना के कार्य को पूरा कर रही थी. इस बीच आरती रजक नाम की युवती घटना स्थल पर पहुंची. आरती ने घटना का वीडियो शूट करना भी शुरू कर दिया था. आरती पर आरोप है कि वह लगातार पुलिस के काम में दखल दे रही थी. पुलिसकर्मियों के लगातार उसे मना करने के बावजूद भी वह पीछे हटने को तैयार नहीं थी. इस बीच आरती ने घटना स्थल पर ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी. पुलिस ने आरती के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा ड़ालने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की.

Next Post

कृषक केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला: डॉ.राजेश

Sun Jan 11 , 2026
सीधी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने राजधानी भोपाल से रविवार को कृषक कल्याण वर्ष-2026 का भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ किया। कार्यक्रम का जिला एवं विकासखंड स्तर पर सीधा प्रसारण किया गया, जिससे बड़ी संख्या में कृषकों ने सहभागिता कर शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रदेश शासन द्वारा किसानों के […]

You May Like