एक्सीडेंट में घायल ने तोड़ा दम

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत गौरी तिराहा में मंगलवार रात्रि नशे में चूर बस चालक द्वारा मचाये गए तांड़व मेंं घायल एक बुर्जुग ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। तीन की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।

जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।विदित हो कि बस क्रमांक एमपी 49 पी 0261 के चालक प्रदीप मिश्रा ने गौरी तिराहा में मंगलवार रात्रि साढ़े नौ बजे नवरात्रि में झांकी देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को कुचल दिया था। बस नो एंट्री में घुसी थी। हादसे में 14 लोगों को चोटें आ गई थी।
हादसे में घायल सिपाहीलाल विश्वकर्मा निवासी रायसिमरिया थाना सिहोरा की शुक्रवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। बस चालक को भी चोटें आ गई थी।

Next Post

हरदा-बैतूल में 15 दिन में विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करो

Sat Oct 4 , 2025
नर्मदापुरम। संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने हरदा और बैतूल जिले के डीपीसी को 15 दिनों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नर्मदापुरम जिले की सराहना की, जहां 100% नामांकन हो चुका है। समीक्षा में पाया गया कि तीनों जिले […]

You May Like