हरदा-बैतूल में 15 दिन में विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करो

नर्मदापुरम। संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी ने हरदा और बैतूल जिले के डीपीसी को 15 दिनों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नर्मदापुरम जिले की सराहना की, जहां 100% नामांकन हो चुका है। समीक्षा में पाया गया कि तीनों जिले (नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल) प्रदेश के टॉप-10 में शामिल हैं। तिवारी ने नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण और साइकिल वितरण योजनाओं की भी समीक्षा की। नर्मदापुरम और हरदा में लगभग सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें मिल चुकी हैं, जबकि बैतूल में शेष वितरण शीघ्र पूरा करने को कहा गया। कमिश्नर ने चेतावनी दी कि लापरवाही पर अधिकारियों की दो वेतनवृद्धि रोकी जाएंगी। उन्होंने आकस्मिक निरीक्षण पर जोर देते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान को हर विद्यार्थी तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

 

Next Post

शरद पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम

Sat Oct 4 , 2025
सलकनपुर।पिछले 18 वर्षों से लगातार समर्पण सेवा समिति एवं अखिल भारतीय गुरु भक्त मंडल के तत्वाधान में स्वामी उत्तम सेवा धाम आश्रम में होने जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. शरद पूर्णिमा पर तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज […]

You May Like