सलकनपुर।पिछले 18 वर्षों से लगातार समर्पण सेवा समिति एवं अखिल भारतीय गुरु भक्त मंडल के तत्वाधान में स्वामी उत्तम सेवा धाम आश्रम में होने जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.
शरद पूर्णिमा पर तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा सहित प्रदेश के मंत्रीगण सम्मिलित होंगे. 7 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर बालागुरु के एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने सलकनपुर आश्रम उत्तम सेवा धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. यहां मुख्य अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए हेलीपैड एवं पार्किंग व्यवस्था सहित सभी व्यापक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद कलेक्टर द्वारा समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष तपन प्रमुख के साथ अधिकारियों की व्यवस्था के लिए बैठक ली गई. निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष तपन भौमिक, कलेक्टर बालागुरु के, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, एसडीएम दिनेश तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा, तहसीलदार युग्विजय सिंह, थाना प्रभारी राजेश कहारे, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, रामसजीवन यादव रिखीराम यादव, प्रखर नायक, मीडिया प्रभारी एसके चौहान, भागीरथ मंडलोई, महेश हरियाले सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे.
