आबकारी की दबिश, 60.79 बल्क लीटर मदिरा जप्त

सिंगरौली: जिले में अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त सरई अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर अवैध शराब जप्त करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। आबकारी विभाग द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गौड़बहरा में आरोपी कैलाश यादव के किराना दुकान एवं रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली गई।

कार्रवाई के दौरान 50 नग देशी मदिरा प्लेन, 50 नग देशी मदिरा मसाला सहित कुल 42 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार 576 रुपये है, बरामद की गई। इसी प्रकार ग्राम पुरेल एवं पठरीदा में आरोपी रामजी जायसवाल तथा रामनरेश बैस के किराना दुकानों पर दबिश देकर 34 नग देशी मदिरा प्लेन सहित कुल 18.79 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत 6 हजार 370 रुपये है, जब्त की गई।

Next Post

खाद्य,फ्लाईऐश व अवैध खनन पर कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

Tue Jul 21 , 2026
सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के […]

You May Like