खाद्य,फ्लाईऐश व अवैध खनन पर कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के डबल लॉक उर्वरक गोदामों का नियमित एवं औचक निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद एवं बीज के नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

कलेक्टर ने उप संचालक खनिज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा आरटीओ को संयुक्त रूप से फ्लाईऐश परिवहन करने वाले वाहनों की औचक जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों को जप्त कर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाए। साथ ही खदानों का निरीक्षण कर व्हील वॉशिंग सेंटर की व्यवस्था का परीक्षण करने तथा फ्लाईऐश डंप साइटों के प्रबंधन का भी नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिपं सीईओ जगदीश गोमे एवं ननि आयुक्त सविता को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित करने के निर्देशित किया।

Next Post

लग्जरी एक्सयूव्ही से 170 लीटर विदेशी शराब जप्त

Tue Jul 21 , 2026
सिंगरौली : जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान 2.0 नशे से दूरी है जरूरी के तहत गोभा पुलिस चौकी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी एक्सयूव्ही कार से 170 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी […]

You May Like