लग्जरी एक्सयूव्ही से 170 लीटर विदेशी शराब जप्त

सिंगरौली : जिले में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान 2.0 नशे से दूरी है जरूरी के तहत गोभा पुलिस चौकी ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी एक्सयूव्ही कार से 170 लीटर विदेशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी बैढ़न उप पुलिस अधीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवम सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डस्टर कार वाहन क्रमांक एचआर 26 बीएक्स 9941 में अवैध शराब लेकर एक तस्कर बलंगी छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना पर ग्राम बरहपान के पास घेराबंदी की गई। चालक द्वारा वाहन नहीं रोकने पर पुलिस ने पीछा कर ग्राम मुड़वनिया के समीप वाहन को घेरकर पकड़ लिया।

पूछतांछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू यादव पिता रामेेश्वर यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घुई, थाना रमकुला जिला सूरजपुर छत्तीसगढ बताया। तलाशी में कार से 18 पेटी गोवा व्हिस्की एवं 1 पेटी 8 पीएम ब्रांड की कुल 170 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 1.25 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने लगभग 4 लाख रुपये कीमत की डस्टर कार भी जप्त की। कुल जप्त मशरूका 5.25 लाख रुपये का है। आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में उनि शिवम सिंह चौहान, सउनि सजीत सिंह, भगवान दास प्रजापति, प्रआर रविनंदन तोमर, नीरज सिंह तथा आर शुभम अवस्थी, इस्लाम अंसारी, गौरव यादव और संदीप जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

बिना परमिट नंबर की गाडिय़ों को कचरा संग्रहण न करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

Tue Jul 21 , 2026
जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।कलेक्टर सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन का निराकरण प्राथमिकता से करें, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके। उन्होंने कहा […]

You May Like