कुख्यात बदमाश का गुर्गे के साथ निकला जुलूस, चार गिरफ्तार, दो गए जेल

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत बेदी नगर छुईखदान में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी समेत चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग थे जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि कुख्यात बदमाश और उसके गुर्गे को पुलिस वहां ले गई जहां उन्होंने दशहत फैलाई थी। इस दौरान दौरान महिलाओं ने आरोपित के खिलाफ नारे लगाएं । इसके बाद पुलिस दोनेां को न्यायालय ले कर पहुंची जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विदित हो कि लालू पटेल 36 वर्ष निवासी छुई खदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बिल्डिंग साईट पर देखरेख का काम करता है। शिब्बू उसके घर से लगभग 400 मीटर उपर पहाडी पर रहता है जो बदमाश है । कुछ दिन पहले ही दिनेश झारिया के मर्डर के मामले में जमानत पर छूटकर आया है। सोमवार रात्रि प्रान्सू पासी के पान के टपरे के पास आकर खड़ा हुआ था तभी वेदी नगर की तरफ से 2 बिना नबर की एक्सिस स्कूटी में शिब्बू, अतुल साहू, अपने नाबालिग साथियों के साथ आये थे।

चारो कहने लगे कि आज कल बहुत कमाई कर रहा है, यदि इस मोहल्ले में रहना है तो हर हफ्ते पैसे देना पड़ेगा नहीं तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे, उसने पैसे देने से मना किया, तो बालक चाकू निकालने लगा तभी शिब्बू खान ने कमर में फंसी पिस्टल से उसे जान से मारने की नियत से उस के ऊपर गोली चला दी थी, गोली उसके बाये ओर से निकल गई थी। इसके बाद सभी भाग गए थे। इसके बाद पुन: चारों आए और फिर से फायरिंग कर दी थी ।

पुलिस ने आरोपी को पकडऩे कल लम्हेटा रोड पर घेराबंदी की थी तो स्कूटी सवार शिब्बू ने वाहन की स्पीड बढ़ा दी थी जिसके चलते वे डिवाइडर से जाकर टकरा गया था और घायल हो गया था।। हादसे में उसे चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद पुलिस ने उसके गुर्गे अतुल साहू समेत दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया। शिब्बू पर 11 अपराध दर्ज हैं जो हत्या केस में जमानत पर छूटा था और जेल से बाहर आने के बाद उसने गोलीकांड को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, चाकू, दो स्कूटी जब्त की गई है।

Next Post

विक्टोरिया अस्पताल पहुंच बीपीएल ने स्वास्थ्य अधिकारी को धमकाया

Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर: ओमती थाने में पिता के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर वापिस लेने मझौली स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बीपीएल ने विक्टोरिया अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य अधिकारी को धमकाया और दबाव बनाया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक विजय पाण्डेय पिता गया प्रसाद पाण्डेय […]

You May Like