पीएम मोदी का संदेश: भोपाल मेट्रो से शहरी विकास को मिलेगा नया आयाम

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल मेट्रो के शुभारंभ पर अपने संदेश में कहा कि भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क वाला देश बन चुका है और भोपाल मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट्स से शहरों में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजनाएं न केवल यातायात को सुगम बनाती हैं, बल्कि रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देती हैं।

इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुभाष नगर से एम्स तक 7 किलोमीटर लंबे ऑरेंज लाइन मेट्रो ट्रैक का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसे भोपाल के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि मेट्रो संचालन से राजधानी को आधुनिक शहरी परिवहन की मजबूत पहचान मिली है। इससे आम नागरिकों को समय की बचत, सुरक्षित यात्रा और प्रदूषण में कमी का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5800 करोड़ रुपये की लागत से 262 शहरी विकास कार्यों का सिंगल क्लिक से लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को लगातार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात मिल रही है। मेट्रो, सड़क, आवास और नगरीय विकास की योजनाएं प्रदेश को नए युग की ओर ले जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल मेट्रो आने वाले समय में शहर की जीवनशैली को बदलेगी और राजधानी को स्मार्ट सिटी के रूप में नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी।

Next Post

किसान नेता नरेश मीणा की गाड़ी पर हमला

Sat Dec 20 , 2025
बारां, 20 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के आखेड़ी गांव में किसान नेता एवं अंता विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा की गाड़ी पर हमला करके उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। श्री मीणा समर्थकों ने आरोप लगाया है कि यह हमला एक विधायक के समर्थक […]

You May Like