बेलगाम कार ने तीन युवकों को कुचला

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत धनपुरी में बेलगाम कार ने तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आ गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शमशाद 35 वर्ष निवासी नया मोहल्ला मस्जिद के पास नौदरा पुल थाना ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ काम करने वाले अंजू लाल नरेती, अनिल कुमार साहू और शहजाद अली अंसारी के साथ काम करने के लिये ग्राम धनपुरी गये थे उसकी स्कूटी का टायर पंचर हो जाने के कारण वह अकेला अपनी स्कूटी से धीरे धीरे वापस आ रहा था और अंजूलाल नरैती की मोटर सायकल पर अनिल कुमार साहू और शहजाद अली आ रहे थे धनपुरी से आगे आशीर्वाद मेरिज गार्डन के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही कार क्रमंाक एमपी 20 बीए 0635 का चालक  तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके दोस्त की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे तीनों को चोटें आ गई।

इधर अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा

पंजाब से रायपुर चावल लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक गोरखपुर थाना अंतर्गत बादशाह हलवाई मंदिर के पास अनियंत्रित होकर बीती रात पलट गया।  इसके बाद चावल की बोरिया सडक़ पर बिखर गई थी।   हादसे से जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

Next Post

17 तीर्थ स्थानों में एक अप्रेल से शराब नहीं बिकेगी

Sat Jan 25 , 2025
ओंकारेश्वर प्रदेश के मोहन सरकार को इसके लिए धन्यबाद इसमें यह भी होना चाहिए की इन तिर्थो में शराब पीकर घूमने पर भी प्रतिबंध होना चाहिए।   नागरिकों ने मांग की है की शराबी लोग तिर्थो की मर्यादा को भाँग करते है भक्तो के साथ नशे में अभद्र व्यवहार करते […]

You May Like