विक्टोरिया अस्पताल पहुंच बीपीएल ने स्वास्थ्य अधिकारी को धमकाया

जबलपुर: ओमती थाने में पिता के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर वापिस लेने मझौली स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बीपीएल ने विक्टोरिया अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य अधिकारी को धमकाया और दबाव बनाया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक विजय पाण्डेय पिता गया प्रसाद पाण्डेय 43 वर्ष निवासी दुर्गानगर, रामपुर थाना गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे जिला डेटा प्रबंधक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर में पदस्थ है।

मार्कशीट के फर्जी सत्यापन दस्तावेज बनाकर झूठी शिकायत मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और कलेक्टर में करने पर सुभाष चंदा पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर के प्रतिवेदन एवं जांच उपरांत ओमती थाने में तीन फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

सुभाष चंदा का पुत्र अमित चंदा स्वास्थ्य विभाग में बीपीएम मझौली के पद में पदस्थ है। 6 फरवरी को कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला टीकाकरण अधिकारी जबलपुर जिला चिकित्सालय परिसर विक्टोरिया के ऊपरी तल पर स्थित कैबिन में आया और स्टाफ सुनील शुक्ला डाटा एन्ट्री आपरेटर एवं नीरज रजक व संदीप रैकवार सपोर्ट स्टाफ की मौजूदगी में अमित चंदा द्वारा उसके पिता पर दर्ज एफआईआर वापस लेने धमकाने लगा था।
घर पहुंच पिता को भी दी धमकी
विक्टोरिया के बाद अमित सीधे विजय पांडे के दुर्गा नगर रामपुर स्थित घर पहुंचा जहां उनके बुजुर्ग पिता को भी एफआईआर वापिस लेने धमकाया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरेापित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

बैंक क्लर्क के खातों से साइबर ठग ने उड़ाए 6.15 लाख

Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगा नगर निवासी एक बैंग की महिला क्लर्क के खातों से साइबर ठग ने 6 लाख 15 हजार रूपए उड़ा लिए। महिला ने कोई ओटीपी शेयर नहीं किया था उसका ठग ने मोबाइल हैक कर फ्रॉड को अंजाम दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात […]

You May Like