रीवा:नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत शहर में जागरूकता साइकल रैली निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी. रैली का उद्देश्य था समाज में नशे के दुष्प्रभावो के प्रति लोगो को जागरूक करना. स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक संगठनो के तत्वाधान में यह रैली सुबह निकाली गई.विवेकानन्द पार्क से सुबह 7 बजे रैली शुरू हुई जिसमें विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता, रीवा कमिश्नर बीएस जामोद, डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, एसपी और नगर निगम आयुक्त ने शिरकत की.
रैली में लोगो ने उत्साह के साथ भाग लिया. लोगो ने हाथो में स्लोगन और बैनर लेकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरे और लोगो को नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित किया. अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है बल्कि परिवार और समाज की भी हानि करता है. इस दौरान सभी से नशा छोडऩे की अपील की गई. जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है लोगो को नशे से दूर रहने के लिये कहा जा रहा है. स्कूल, कालेज से लेकर सभी जगह कार्यक्रम हो रहे है.
