जिले में मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, राजनीतिक दलों को सौंपी प्रतियां

जबलपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे जबलपुर जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदाता सूची की प्रतियां औपचारिक रूप से सौंप दीं। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा की।

Next Post

उच्च शिक्षा मंत्री अंदर, बाहर एवीबीपी का प्रदर्शन

Sat Feb 21 , 2026
जबलपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार शनिवार को मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय तथा शासकीय मोहनलाल हरगोविंद दास गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जबलपुर पहुंचे थे, कार्यक्रम के दौरान होम साइंस कॉलेज के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी […]

You May Like