
छतरपुर। बागेश्वर धाम में बागेश्वर बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ हो गया। यह अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल एस्सार ग्रुप द्वारा बनाया जाएगा।
निर्माण कार्य की शुरुआत के अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर प्रशांत रुइया अपनी टीम के साथ धाम पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले बागेश्वर बालाजी भगवान और सन्यासी बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद पूज्य महाराज जी से मुलाकात कर इस पुनीत कार्य के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद विधि-विधान से निर्माण पूजन संपन्न हुआ और अस्पताल की नींव रखी गई। अनुमान है कि यह अस्पताल 14 से 16 महीनों में पूरी तरह तैयार हो जाएगा।
अस्पताल बनने के बाद बुंदेलखंड क्षेत्र सहित पूरे मध्य प्रदेश के लाखों मरीजों को आधुनिक कैंसर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। खासकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत साबित होगा।
इस मौके पर बागेश्वर महाराज सहित कई संत, एस्सार ग्रुप की टीम, जेकेएस के डायरेक्टर पवन आहलूबालिया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के सफल और शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।
