‘इक्कीस’ के निर्देशक श्रीराम राघवन ने आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह ऐसी फिल्म कभी नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा हर डायरेक्टर का क्राफ्ट अलग होता है।
बॉलीवुड में सस्पेंस और थ्रिलर का जाल बुनने वाले मास्टरमाइंड निर्देशक श्रीराम राघवन ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज से ठीक पहले एक बड़ा और हैरान कर देने वाला बयान दिया है।
यह बयान उन्होंने आदित्य धर की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के मेकिंग स्टाइल को लेकर दिया, जो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सुनामी मचा रही है।
