टिगरिया राव और कनाडिया में होगा गार्डन का निर्माण

इंदौर:आज जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम वार्ड 76 में 2 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया.भूमिपूजन के बाद मंत्री सिलावट ने कहा कि टिगरिया राव एवं कनाडिया में बनने वाला गार्डन सर्वसुविधायुक्त होगा. गार्डन में बच्चों के लिए झूले, चकरी, कुर्सी के अलावा पेवर ब्लाक और जल गंगा संवर्धन योजना में वॉटर रिचार्ज सॉफ्ट का काम होगा.

गार्डन में फव्वारे के साथ ही पाथ-वे और बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी किया जाएगा. सिलावट ने कहा कि यह आदर्श वार्ड है, जिसमें अभी तक 50 करोड़ रुपए से अधिक राशि से विकास कार्य हो चुके हैं. इसमें सीसी रोड, नाली, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाईट, हाई मास्क लाईट, मुक्तिधाम, आंगनवाडी, गार्डन के साथ ही कनकावती नदी पर त्यौहार-तीज पर स्नान के लिए घाट बनाया गया है. इस वार्ड में नवीन तहसील कार्यालय और 10 करोड की लागत से नवीन अस्पताल की सौगात भी मिली है. आने वाले वर्षों में पेयजल टंकी और सामुदायिक भवन की सुविधा भी मिलेगी.

Next Post

‘प्रसूति’ में उजागर हो रही बाल विवाह की करतूतें

Tue Jul 15 , 2025
प्रदीप मालवीय इन्दौर: बाल विवाह रोकने के लिए जिम्मेदार महिला एवं बाल विकास विभाग की अक्षमता, नाकामी के चलते शासकीय चिकित्सालयों में प्रसूति के दौरान कागजी कार्रवाई में बाल विवाह की करतूतें उजागर हो रही है.पिछले दो माह में जिला अस्पताल प्रशासन ने कम उम्र में प्रसूति संबंधी आधा दर्जन […]

You May Like