
भोपाल। हनुमानगंज थाना पुलिस ने पूर्व पार्षद मुनव्वर खान के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया. सोशल मीडिया पर मुनव्वर के कथित भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू समुदाय के लोगों ने इसाक विरोध किया.
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने धर्म के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा या दुर्भावना को बढ़ावा देने से संबंधित केस मुनव्वर खाने के खिलाफ दर्ज किया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही संबंधित वीडियो और अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक रैली के दौरान आरोप है कि मुनव्वर ने हिंदू समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की. भोपाल टॉकीज के पास “पैगाम-ए-मोहब्बत” के बैनर तले रैली आयोजित की गई थी.
