नैनीताल में बिजली का तार टूटने से छह वाहन जलकर खाक

नैनीताल, 31 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के नैनीताल में मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टली। मल्लीताल स्थित बी.डी. पांडेय जिला अस्पताल के समीप बीती रात हुई आगजनी की घटना में पार्किंग में खड़ी तीन स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात से तड़के सुबह के बीच है। अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में पार्किंग स्थल में खड़े दोपहिया वाहन अचानक आग की चपेट में आ गए। आशंका है कि तेज हवा के कारण ऊपर से गुजर रही विद्युत तार टूटकर नीचे गिरी, जिससे वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सभी छह वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में विद्युत लाइन टूटने को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग से केवल दोपहिया वाहन ही क्षतिग्रस्त हुए हैं अन्य किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

Next Post

रूस-चीन ने 2025 में व्यापार सहयोग को सक्रिय रूप बढ़ावा दिया: पुतिन

Wed Dec 31 , 2025
बीजिंग, 31 दिसंबर (वार्ता/स्पुतनिक) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस और चीन ने 2025 में व्यापार एवं आर्थिक सहयोग को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जबकि पारस्परिक वीजा-मुक्त यात्रा ने लोगों के बीच आदान-प्रदान को सुविधाजनक बनाया। चीनी केंद्रीय प्रसारक के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने चीनी […]

You May Like