भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल योगमय नजर आई। शहर के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य आयोजन टी.टी. नगर स्टेडियम में हुआ, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक भगवानदास सबनानी समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
सभी ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन, प्राणायाम और ध्यान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया।वहीं शौर्य स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 1000 एनसीसी कैडेट्स, सैन्य अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग के शारीरिक, मानसिक और मानसिक शांति से जुड़े फायदों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
