भैरूंदा। नगर में गणगौर पर्व आस्था, परंपरा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इसी क्रम में स्वर्णकार (सोनी) समाज द्वारा भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया. शाम करीब 4 बजे छतरी वाले कुएं से शुरू हुए इस समारोह में भगवान ईसर जी और माता गौरा (दूल्हा-दुल्हन) के रूप में सजी झांकी आकर्षण का केंद्र रही.
बग्गी में सवार दूल्हा-दुल्हन के स्वरूपों के साथ शुरू हुआ यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ सोना पैलेस गार्डन पहुंचा. पूरे रास्ते महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी गणगौर के लोकगीत गाती हुई चल रही थीं. ‘गोर-गोर गोमती, ईसर पूजे पार्वती जैसे गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.
चल समारोह का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया. नगर के जेपी मार्केट, रॉयल मार्केट और बस स्टैंड परिसर में स्वर्णकार समाज के व्यापारियों द्वारा महिलाओं का पुष्पवर्षा, स्वल्पाहार और ठंडाई से आत्मीय स्वागत किया गया. इस दौरान व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने ईसर-गौरा की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना भी की.
समाज की महिलाओं ने बताया कि गणगौर का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इसमें माता गौरी और भगवान शिव की पूजा कर अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. इस आयोजन में समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुए,
