
सिवनी/पिपरबानी: कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाली ग्राम पंचायत जटामा निवासी शिव कुमार अडमाचे पिता भैया लाल अडमाचे निवासी जटामा उम्र लगभग 32 वर्ष विवाहित एक बेटी 15 माह की 10 जून 2025 मंगलवार को हाथ में दर्द होने पर पिपरबानी में एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गए थे। परासपानीपर के डॉ, राकेश पिता जयप्रकाश गोपाल होम्योपैथी डिग्री का बोर्ड लगा हुआ है। डॉ ने अपने देखने के बाद 3 इंजेक्शन लगाया और बोला कि कुछ देर बाद हाथ का दर्द ठीक हो जाएगा 600 रुपए लिया ओर घर जाने को बोल दिया। घर वापस आते समय रस्ते पर पूरा शरीर काला पड़ने लगा और शरीर पर फोड़े जैसे दिखाई देने पर फिर बापिस ले जाने पर डॉ ने दूर से ही देखा ओर बोला तुमसर ले जाओ फिर कुरई गए जहां डॉ, ने मृत घोषित किया। कुरई थाना जाकर एफ आई दर्ज कराई ओर कुरई में पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों को दे दिया जहां कुरई पुलिस ने जाकर अस्पताल को सील किया है।
