
पांढुरना। चार दिनों से लापता ग्राम बड़चिचोली के दस वर्षीय बालक को पुलिस की मदद से नागपुर में ढूढ निकालने के बाद इसे परिजनों को सौप दिया, जिसके बाद परिजनों में खुशी का वातावरण बना हुआ है।
ग्राम बड़चिचोली निवासी दस वर्षीय नाबालिक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर ग्राम जामसावली स्थित हुनमानजी के दर्शन करने की बात कहते हुए दोपहर 2 बजे घर से गया था,लेकिन वापस नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा यहां वहां की गई तलाश के बाद भी जब वह कहीं भी नहीं दिखाई दिया तो उन्होंने बड़चिचोली पुलिस चौकी में इसके लापता होने की सूचना दी,घटना की गंभीरता को देखते हुए बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम बघेल द्वारा अपने पुलिस बल के साथ सोशल मिडिया के माध्यम से सभी तरफ इसकी सूचना भेजी ।
पुलिस के अथक प्रयासों के चलते ही महाराष्ट्र के नागपुर में इस बालक के दिखाई देंने की सूचना पर इस बालक को वहां से सुरक्षित पकडक़र बड़चिचोली लाते हुए परिजनों को सौप दिया,चार दिनों बाद अपने बालक को देख परिजन बहुत अधिक खुश दिखाई दे रहें है।
