बिजली स्टेशन में घुसे जंगली साही को वन टीम ने किया रेस्क्यू

सीधी । शहर के समीपी सुकवारी गांव में बने 220 केवी बिजली स्टेशन में जंगली साही के जोड़े के और लगातार के बिल काटने से कई गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो रही थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नर और मादा साही का रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा।

पिछले 10 दिनों से साही के जोड़े ने बिजली स्टेशन को अपना ठिकाना बना लिया था, जिसकी वजह से पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई थी।

उक्त जंगली जानवरों ने स्टेशन के अंदर करीब 12 से ज्यादा बिजली के केबलों को अपने दांतों से कुतर दिया। लिहाजा कई गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली कंपनी के कर्मचारी जब भी मरम्मत करने की कोशिश करते, साही उन पर अपने नुकीले कांटों से हमला कर देते थे। कई बार तार जोड़ने के बाद भी साही उन्हें फिर से काट देते थे, जिससे कर्मचारी और ग्रामीण दोनों परेशान थे।

दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बुधवार सुबह जब इसकी खबर वन विभाग को मिली तो वनपाल पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों साही को सुरक्षित पकड़ लिया गया। टीम ने उन्हें रेस्क्यू करने के बाद पास के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया, जिसके बाद बिजली सुधार का काम तेजी से शुरू हो सका।

गर्मी में भटककर आए आबादी की ओर

वनपाल पंकज मिश्रा ने बताया कि साही वैसे तो शांत रहते हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में खाने और पानी की तलाश में वे अक्सर रिहायशी इलाकों की तरफ आ जाते हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि साही से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि खतरा महसूस होने पर वे अपने शरीर के कांटों से हमला कर सकते हैं जो काफी खतरनाक साबित होता है।

Next Post

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मानवाधिकार से संबंधित अपनी लघु फिल्म प्रतियोगिता 2025 के सात विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए

Wed Apr 8 , 2026
नई दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता)राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मानवाधिकार पर लघु फिल्म प्रतियोगिता 2025 के सात विजेताओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मंगलवार को यहां अपने परिसर में एक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में मानवाधिकार पर लघु फिल्म प्रतियोगिता 2025 के सात […]

You May Like

मनोरंजन