
भोपाल। छोला मंदिर इलाके में एक युवती ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी ली. पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ. पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
एएसआई प्रेमनारायण ने बताया कि सिदिका अहिरवार (18) निवासी उज्जवल सिटी अपने परिजनों के साथ रहती थी. सिदिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिया सिदिका किसी लड़के से बात करती थी. दोनों के बीच शादी की बात भी तय हुई थी. अचानक से मंगलवार को सिदिका ने खुदकुशी कर ली. सिदिका के परिजनों के मुताबिक उसके पास फोन नहीं था और वह अपने चाचा का फोन इस्तेमाल करती थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि सिदिका, जिस युवक से बात करती थी. वह शिवपुरी का रहने वाला है. छोलामंदिर थाना पुलिस ने मर्ग कामय कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
