
खंडवा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में खंडवा में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुनानकपुरा से निकले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर कीर्तन में गुरु महाराज की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। पालकी के आगे पांच प्यारों ने अगुवाई की।पांच प्यारों में अवनीत सिंह भाटिया, हर्षप्रीत सिंह टुटेजा, समरथ सिंह होरा, तरनजोत सिंह बेदी और अमनदीप सिंह सलूजा शामिल रहे।
नगर कीर्तन में अमरावती का सिक्ख म्यूजिक बैंड और तरनतारन पंजाब का निशाने खालसा गतका दल विशेष आकर्षण रहा। गतका दल ने पारंपरिक शस्त्र कला का शानदार प्रदर्शन किया। युवाओं की टोली भी पूरे उत्साह के साथ नगर कीर्तन में शामिल हुई।नगर कीर्तन यात्रा का महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, सेवादास पटेल, सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, पार्षद मोनिका नीतीश बजाज के साथ ही हिंदू उत्सव समिति एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र मौर्य, डॉक्टर शक्ति सिंह राठौड़, गिरीश बजाज, जीवन डिंडोरै, नवनीत अग्रवाल, भूपेंद्र चौहान, मोहन पटेल, मोहन शर्मा, भगवान मोरै, श्री राम पटेल, सरबजीत राजपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक बंधुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पांच प्यारों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं सिख समाज के बंधुओं को पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। वीरों ने सफेद पोशाक और बसंती दस्तार तथा महिलाओं ने बसंती दुपट्टे के साथ नगर कीर्तन में भाग लिया।श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार कमलजीत सिंह सलूजा एवं सचिव सरदार दलजीत सिंह सवन्नी ने संगत से प्रकाश पर्व के सभी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। यह जानकारी सभा के प्रवक्ता सरदार भूपेंद्र सिंह कुकरेजा एवं कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह खनूजा ने दी।
