इछावर. तहसील अन्तर्गत पांच गांवों के कांकड़ पर स्थित भाऊखेड़ी निवासी किसान की जमीन पर लहलहाती सोयाबीन की फसल शायद किसी को रास नहीं आई और रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सफाया छिड़ककर नष्ट करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि ग्राम भाऊखेड़ी निवासी किसान की जमीन ग्राम आमलारामजीपुरा, पालखेड़ी, जमोनिया हटेसिंह, भांऊखेड़ इन गांवों के बीच कांकड़ पर स्थित है. किसान की लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात में सफाया छिड़का गया. जिससे सोयाबीन की लहलहाती फसल पूरी तरह नष्ट हो गर्ई. जिसे देख पीडि़त किसान की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया. अज्ञात व्यक्ति द्वारा फसल नष्ट करने के इस तरीके को नई नई अटकलें लगाकर पुराने किसी शादी-विवाह के झगड़े से जोड़ रहे हैं. वहीं पीडि़त किसान का पूरा परिवार गहरी चिंता में है. हालांंकि गांव के अन्य लोगों द्वारा शरारती तत्व द्वारा की गई इस तरह की हरकत की निंदा की है.
