गांजा बेचने जा रहे आरोपी को मड़वास पुलिस ने किया गिरफ्तार 

-पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले मे आरोपी चल रहा था फरार

 

– 1 लाख 49 हजार रुपये का मशरुका जप्त

 

नवभारत न्यूज

मझौली 28 जनवरी। गांजा बेचने जा रहे आरोपी को मड़वास पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पूर्व से दर्ज आपराधिक मामले मे आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने 1 लाख 49 हजार रुपये का मशरुका जप्त कर आरोपी को जेल पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मड़वास उप निरीक्षक केदार परौहा एवं टीम ने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुए आरोपी इन्द्रपाल जायसवाल पिता सूर्यपाल जायसवाल उम्र 23 साल निवासी दरीमाडोल चौकी मडवास थाना मझौली को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुए आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार चौकी प्रभारी मड़वास को दिनांक 27 जनवरी 2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले लाल कलर की पल्सर विना नम्बर की मोटर साइकल से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर महखोर से देवरी तरफ जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी मड़वास वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत करा उनके निर्देश पर टीम गठित कर सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु रवाना हुए। पुलिस टीम देवरी तरफ वाली रोड में प्राथमिक वि‌द्यालय देवरी के पास जैसी ही पहुंची तो एक पल्सर मोटर साइकल में एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे जिन्हे चौकी प्रभारी ने हमराही स्टाफ की मदत से रुकवाया। नाम पता पूंछा गया जो अपना नाम इन्द्रपाल जायसवाल पिता सूर्यपाल जायसवाल उम्र 23 साल निवासी दरीमाडोल चौकी मडवास थाना मझौली जिला सीधी का होना बताया। संदेही की तलाशी ली गई जो हरे रंग की पोलीथीन के अन्दर 1.235 कि.ग्राम कीमती 15 हजार रुपये का अवैध मादक पदार्थ होना पाया गया एवं एक नग मोबाइल बीबो कम्पनी का कीमती 18 हजार रुपये तथा काले लाल कलर की पल्सर मोटर साइकल कीमती 1 लाख 20 हजार रुपये। आरोपी के पास से कुल कीमती 1 लाख 49 हजार रुपये का मशरुका जप्त कर आरोपी इन्द्रपाल जायसवाल पिता सूर्यपाल जायसवाल उम्र 23 साल निवासी दरीमाडोल को गिरफ्तार का चौकी मड़वास लाया गया एवं वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। समस्त कार्रवाई मे चौकी प्रभारी मड़वास उप निरीक्षक केदार परौहा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार परिहार, प्रधान आरक्षक ख़तकराज , आरक्षक प्रवीण, राकेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Next Post

राज्यपाल की मौजूदगी में कल बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन

Tue Jan 28 , 2025
भोपाल, 28 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह का समापन 29 जनवरी को ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के साथ होगा। समारोह का आयोजन राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल के मुख्‍य आतिथ्‍य में कल शाम साढ़े चार बजे यहां के जहांगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान में होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज […]

You May Like