देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें: मुर्मु

नयी दिल्ली 23 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने क्षयरोग यानी टी बी को राष्ट्रीय और वैश्विक चुनौती करार देते हुए देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी हितधारकों से एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया है।

श्रीमती मुर्मु ने रविवार को विश्व क्षयरोग दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा,“मैं, विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर जनभागीदारी के माध्यम से जन जागरुकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान की प्रशंसा करती हूं। इस वर्ष का विषय ‘हाँ, हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं: प्रतिबद्धता, निवेश, और वितरण’ हमें इस महामारी के खिलाफ एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित करता है।”

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन एक राष्ट्रीय और वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है। इस संक्रामक रोग ने विश्व में लाखों लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रभावित किया है। टीबी की रोकथाम के लिए हमारे सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए गए जागरुकता अभियान से देश में पिछले एक दशक में टीबी के मामलों में बहुत कमी आई है। उन्होंने कहा,“मैं टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के‌ इस असाधारण योगदान की प्रशंसा करती हूं। मैं भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी हितधारकों और भागीदारों को एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह करती हूं।”

Next Post

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

Sun Mar 23 , 2025
भोपाल, 23 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान इस प्रकार रहा । शहर अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस में ) भोपाल …………35.1……..16.6 इंदौर …………. 35.4……..18.4 ग्वालियर……….34.7……..16.3 जबलपुर………..34.9……..16.4 रीवा ……………32.6……..17.6 सतना ………….33.6……..18.3 Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like