बाड़े पर मजदूरों के बीच जल दान व साफी वितरण कार्यक्रम हुआ

ग्वालियर: पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मेहनतकश श्रम साधकों के मध्य सेवा भारती ने जल दान (1/2 लीटर पानी बोटल/500) किया तो भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण ने गर्मी के बचाव के लिए 100 साफी श्रम साधकों को वितरित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुराग पांडेय एडिशनल एसपी, प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स, विशिष्ट अतिथि मोहनी वर्मा थाना प्रभारी हुजरात कोतवाली, विनोद जैन प्रान्तीय संयोजक संस्कार, विनोद गर्ग, सुरेन्द्र प्रधान,शशांक सोमानी, संजय धवन, महेश धीमान, पंकज शर्मा ने सभी उपस्थित बच्चों को वेफ्रस, बिस्कुट, पानी की बोटल दी ।

अनुराग पांडेय एडिशनल एसपी ने गर्मी के मौसम मे ऐसे सेवा कार्य और राष्ट्रगान जो प्रतिदिन ठीक सुबह 8:30 पर भी इतनी गर्मी मे भी प्रतिदिन चल रहा है, की दिल से तारीफ की। डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि जब 2018 मे 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान की शुरुआत हुई थी तब भी मे उपस्थित था ओर आज आठ वर्ष पूर्ण हो रहे हे मैं दिल से सैल्यूट करता हूं।इस अवसर पर राष्ट्रगान परिवार संगठन टीम से पन्नालाल निरंकारी, लक्ष्मण सिंह बघेल, अशोक पमनानी, कमल रजक, विजय शाक्य, सुरेश अरोरा, विजय भवानी, रामबाबू पाल, हीरालाल जैन, संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Next Post

पत्नी-सास से तंग आकर युवक ने की सुसाइड की कोशिश

Fri May 29 , 2026
ग्वालियर: बहोड़ापुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर खाने से ठीक पहले उसने तीन वीडियो बनाए, जिनमें रो-रोकर वह अपना दर्द बयान कर रहा है। युवक वेंकट शर्मा प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वीडियो में युवक ने पत्नी के […]

You May Like