जिला अस्पताल का स्टाफ अग्निशमन यंत्र चलाने में फेल

नीमच। कायाकल्प अभियान के तहत सोमवार को नीमच जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और सफाई व्यवस्था की जांच के लिए निरीक्षण किया गया। मंदसौर से आई दो सदस्यीय टीम में डॉ. हिमांशु यजुर्वेदी और निलेश गर्ग शामिल थे। टीम ने अस्पताल के ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी, डिलीवरी वार्ड, शिशु वार्ड और पर्ची काउंटर सहित सभी प्रमुख विभागों का निरीक्षण किया।

अग्निशमन यंत्र चलाने में स्टाफ फेल

निरीक्षण के दौरान टीम ने माइनर ओटी में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। यहां जब कर्मचारियों से अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी पूछी गई, तो स्टाफ संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कोई भी कर्मचारी फायर एक्सटिंगिवीशर के सही उपयोग की जानकारी नहीं दे पाया, जिस पर टीम ने नाराजगी जताई।

सफाई व्यवस्था पर दिखी अच्छी तैयारी

सफाई व्यवस्था को लेकर टीम को कई सकारात्मक बातें देखने को मिलीं। जैविक कचरे के निपटान की जानकारी दीवारों पर साफ-साफ लिखी हुई थी। सफाई कर्मचारियों से जब कचरा प्रबंधन को लेकर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने सभी सवालों के सही जवाब दिए। डस्टबिन भी सही जगहों पर व्यवस्थित पाए गए, जिस पर टीम ने संतोष जताया।

इमरजेंसी में इलाज की प्रक्रिया की जांच

टीम ने इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से मरीजों को मिलने वाले इलाज की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अनुशासन और साफ-सफाई को लेकर टीम सख्त नजर आई। कर्मचारियों की यूनिफॉर्म को लेकर भी सवाल किए गए। टीम ने टिप्पणी की कि यूनिफॉर्म ऐसी लग रही है जैसे विशेष रूप से आज के लिए निकाली गई हो।

दवाओं के स्टॉक की भी हुई जांच

निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक की भी जांच की। आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और रख-रखाव को लेकर जानकारी ली गई। टीम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।

Next Post

​अवैध पिस्टल लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मोजे में छिपाकर रखी थी पिस्टल

Mon Jan 5 , 2026
सीधी। ​अवैध पिस्टल लेकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबिश कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पैर के मोजे में छिपाकर पिस्टल रखी थी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक सीधी सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस […]

You May Like