इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर मंगलवार को इंदौर के श्री खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन एवं हवन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की गई। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद, विधायक, संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित भाजपा परिवार के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
