चार माह होते ही दम तोड़ रहे नवजात, परिजन परेशान

शाजापुर, ग्राम किसौनी के रहने वाले एक परिवार के साथ अनोखी घटना हो रही है जिनके बच्चे चार माह की उम्र होते ही मोैत के मुंह में समा रहे हैं. रविवार को भी महिला के चौथे बच्चे की मौत हो गई. बच्चों की मौत से आहत परिवार अब इसके पीछे की वजह जानना चाहता है जो अब अपने बच्चे के शव को लेकर भोपाल गए हैं.

जानकारी के अनुसार चार माह के जयवर्धन की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई. करीब एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई. परिवार के तीन बच्चों की भी पहले भी तीन बच्चों की छह महीने के भीतर मौत हो चुकी है. जयवर्धन अपने पिता देवेंद्र सिंह के साथ ननिहाल पतौली गांव आया था. रविवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे उल्टियां होने लगीं. परिजन उसे जिला अस्पताल शाजापुर ले गए. वहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जयवर्धन के नाना ने बताया कि उनकी बेटी के इससे पहले तीन बच्चों की मौत हो चुकी है. वे चार महीने से ज्यादा जीवित नहीं रह पाए थे. हर बार बच्चे अचानक बीमार पड़े और कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई.

डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित किया

रविवार को जब परिजन अपने बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए तो वे पहले से घबराए हुए थे. आखिर में वो ही हुआ और जयवद्र्धन की मौत हो गई. ड्यूटी डॉक्टर ने बच्चे की जांच की और बताया कि उसने दम तोड़ दिया है. आखिर क्या वजह है कि तीन बच्चों के बाद चौथा बच्चा भी चार माह का होते ही मौत के मुुंह में समा गया. इसे लेकर चिकित्सक भी सकते में है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है.

अब वजह जानने भोपाल पहुंचे परिजन

परिजनों ने बताया कि इससे पहले भी उनके तीन बच्चों की अचानक मौत हो चुकी है. परिजन बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल ले जा रहे हैं. लगातार चार बच्चों की मौत के बाद परिजन यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसी कौन सी बीमारी या वजह है, जिसके चलते उनके बच्चों की जिंदगी चार महीने से आगे नहीं बढ़ पा रही है. इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए परिजन मासूम जयवर्धन के शव को पोस्टमार्टम और आवश्यक जांच के लिए भोपाल ले जा रहे हैं, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके.

Next Post

मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ा छात्र, 25 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से मौत

Sun Nov 22 , 2026
शुजालपुर, दीपोत्सव कार्यक्रम से घर लौटने के बाद दोस्त को ट्रेन में बैठाने स्टेशन पहुंचे 11वीं के छात्र की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसा शुक्रवार रात करीब 9.50 बजे रेलवे स्टेशन शुजालपुर के प्लेटफ ार्म नंबर-2 पर हुआ. जानकारी के अनुसार विनायक दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा […]

You May Like