एक साथ 25 थानों का घेराव कर प्रर्दशन, हिन्दू संगठनों ने सौंपा पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन

भोपाल। शहर में 25 थानों का विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मंगलवार को घेराव किया. हनुमान चालीसा पाठ और रामधुन करते हुए हिन्दू संगठनों ने पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश में गौमांस और गौतस्करी को रोकने की मांग की गई. भोपाल में पिछले 3 दिनों में सामने आए कार में मिले गौमांस की घटनाओं के विरोध में हिन्दू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया. गौ हत्या, गौ मांस व्यापार, गौ तस्करी के विषय पर चिंता जाहिर करते हुए हिन्दू संगठनों ने यह भी चेताया कि अगर इस पर जल्द ही रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन बड़े स्तर पर विरोध प्रर्दशन करेगा. देर शाम 4 बजे संगठनों के कार्यकर्ताओ ने हबीबगगंज, औबेदुल्लागंज, मंडीदीप, गौहर गंज, मिसरोद, कटारा, बाग सेवनिया, पिपलानी, अयोध्या नगर, बिलखिरिया, सुखी सेवनिया, ईंट खेड़ी, निशांत पूरा, ऐशबाग, गांधी नगर, परवलिया, खजुरी सड़क, बैरागढ़, रातीबड़, कोलार, गुनगा, बैरसिया और नजीराबाद थाने पहुंचे. जहां भगवा रंग के बैनर के साथ खड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की. इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने गौतस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ाई से एक्शन लेने का आश्वासन भी कार्यकर्ता को दिया.

Next Post

भोपाल जाने से पहले कलेक्ट्रेट के सामने से हिरासत में लिये गए किसान

Tue Oct 7 , 2025
रीवा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संघ के किसान अपनी विभिन्न मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर भोपाल रवाना होने वाले थे. जिन्हे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के बीड़ा सेमरिया धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने के बाद भी 63 किसानो को धान का […]

You May Like