
उज्जैन। वकालात की पढ़ाई कर रहा छात्र 4 अगस्त को लापता हो गया था। परिजनों को उसका सुसाइड नोट मिला था। मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद छात्र की तलाश शुरू की गई थी। जिसे तकनीकी लोकेशन के आधार पर खोज लिया गया। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि तिरूपतिधाम एक्टेंशन में रहने वाला हर्ष पिता जगदीश परिहार 4 अगस्त को घर से लापता हो गया था। परिवार ने उसकी सभी जगह तलाश की, लेकिन नहीं मिला। पिता ने थाने आकर बताया कि पुत्र जाने से पहले पत्र छोड़ गया है। जिसमें लिखा है कि उसे ढूंढने की कोशिश मत करना। ना ही पुलिस के द्वारा ढूंढकर लाना। पिता ने बताया था कि लापता हुआ पुत्र वकालात की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और हर्ष की तलाश शुरू की। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। वहीं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर काम शुरू किया। इस दौरान जांच में सामने आया कि उसने अपनी बुलेट भी गिरवी रख दी थी। पुलिस को उसका मोबाइल घर पर मिला था, जिसकी जांच में एक नया नम्बर और जीमेल अकाउंट मिला। पुलिस ने उसके बैंक अकाउंट को चैक किया और निकासी की डिटेल प्राप्त कर ट्रांजेक्शन लोकेशन का पता लगाया। सायबर की मदद से नया मोबाइल नम्बर और लोकेशन को ट्रेस किया। जो दिल्ली-मथुरा की होना सामने आई। पुलिस ने तकनीकी आधार पर संपर्क किया और चर्चा की समझाया। सुरक्षति उज्जैन लाकर परिजनों के सुपुर्द किया।
