
उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार केंद्रीय जेल भैरवगढ़ से 13 बंदियों को रिहा किया जाएगा। आजीवन सजा के दौरान उनके अच्छे आचरण को देखते हुए जेल मुख्यालय की ओर से निर्णय लिया गया है।
वर्ष में आने वाले राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय जेल में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियो के अच्छे आचरण को देखते हुए उन्हें रिहा करने का निर्णय जेल मुख्यालय की ओर से लिया जाता है। इस बार केंद्रीय जेल भैरवगढ़ से 13 बंदियों को रिहा किया जाएगा। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि रिया होने वालों में13 पुरुष और एक महिला शामिल है। जो संगीन अपराधों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। मुख्यालय से उनकी रिहाई का आदेश जारी हो चुका है। रिहा होने वाले बंदियों के परिजनों को एक-दो दिन में सूचना पहुंचा दी जाएगी।
