स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

सतना: मैहर जिले के बेरमा मंडी के पास गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुदर्शन चौधरी, पुत्र रामलखन चौधरी, निवासी बेरमा मंडी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुदर्शन रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते थे और कुछ दिन पहले ही घर आए थे।

गुरुवार को वह साइकिल से घरेलू सामान खरीदने बाजार गए थे। सामान लेकर घर लौटते समय बेरमा मंडी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. पृथ्वीराज और चिकित्सा टीम ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोटें होने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

वाहन जब्त जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

ऑनलाइन टोकन सिस्टम से खाद की किल्लत होगी दूर, सतना के किसानों को नहीं लगानी होगी लंबी कतारें

Fri Jun 5 , 2026
सतना:खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही किसानों को खाद की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विपणन संघ ने अपनी कमर कस ली है। पिछले साल खाद के लिए हुई मारामारी और किसानों की परेशानियों को देखते हुए इस बार विभाग पहले से ही सतर्क है। पिछले वर्ष की […]

You May Like