तामोट में 600 करोड़ का निवेश, 1,800 को मिलेगा रोजगार 

रायसेन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र तामोट में 600 करोड़ रुपये के निवेश और लगभग 1,800 रोजगार के अवसर सृजित करने वाली 14 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन, लोकार्पण एवं आशय पत्र वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन और लोकार्पण कर औद्योगिक व बुनियादी ढांचे की प्रगति को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी, जिससे रायसेन जिला प्रदेश के औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा।

Next Post

DEO का निरीक्षण: 10 नियमित और 7 अतिथि शिक्षक अनुपस्थित, वेतन कटौती के निर्देश

Fri Aug 8 , 2025
सागर। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया, जिसमें कई शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान शासकीय उमावि रजवांस में 26 में से 10 नियमित तथा 7 अतिथि शिक्षक अनुपस्थित रहे। डीईओ ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने और एक दिन का वेतन […]

You May Like