
इंदौर. मुख्यमंत्री के आज होने वाले कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री के अन्नपूर्णा रोड पर भूमि पूजन, अटल मूर्ति के उद्घाटन और दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है. फिलहाल मुख्यमंत्री के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. मंच पर विधायक मालिनी गौड़, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सत्तन गुरु, गोपी नेमा, प्रताप करोसिया, सुदर्शन गुप्ता, पार्षद योगेश गेदर, अभिषेक शर्मा शामिल है।
