नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 22 अगस्त को पुणे में होने वाली महिला विशेष महारैली से पहले महिलाओं से अपने अनुभव, संघर्ष, नजरिये और सपनों को साझा करने का आह्वान किया है।
श्री गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश में कहा, “एक भारतीय महिला होने का क्या मतलब है। मैं जानना चाहता हूं कि आप क्या महसूस करती हैं।”
उन्होंने कहा कि वह समाज या परिवार की नहीं, बल्कि महिलाओं की अपनी आवाज जानना चाहते हैं। उन्होंने महिलाओं से उनके संघर्ष, रुकावटों, नजरिये और सपनों के बारे में बताने को कहा।
श्री गांधी ने कहा, “आपकी कहानी क्या है। जवाब की उम्मीद कर रहा हूं।”
गौरतलब है किसी भी गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत पुणे के एआईएसएसएमएस कॉलेज ग्राउंड में 22 अगस्त को महिला विशेष महारैली आयोजित की जायेगी।
