डाक्टरों के निजी क्लीनिक पर रोक लगे 

सीधी।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल के बाहर डाक्टरों के प्रेक्टिस के नाम पर चल रहे निजी क्लीनिक पर कब रोक लगेगी और कब जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ सेवाएं मिलेंगी ? ये सवाल ऐसा है कि इसका उत्तर 22 साल से नहीं मिल सका है । ये वही जनप्रतिनिधि हैं जिनके द्वारा पोस्टर, फ्लैक्स और आमंत्रण पत्र में अपना नाम और फोटो न होने पर प्रशासन की ईंट से ईंट बजा दी जाती है लेकिन जिला अस्पताल कि बुनियादी सुविधा के लिए सबके मुँह में दही जम जाती है। कोई सत्ताधारी नेता ना कोई जनप्रतिनिधि बोलने को तैयार नहीं है, अब हाल ये है कि बीमार जिला अस्पताल की स्वास्थ व्यवस्था चौपट है, जहाँ अस्पताल में मरीजों की भरमार है पर इनके ईलाज के लिए डाक्टर नहीं है।

Next Post

वन विभाग की पकड़ से दूर तेंदुआ, पिंजरा पाड़ल्या में और वो बड़लिया में दिखा 

Sun May 18 , 2025
सीहोर। बीते दो दिन से आष्टा तहसील के ग्राम पाड़ल्या में आतंक का पर्याय बने तेंदुए को पकडऩे वन विभाग ने नाले के किनारे पिंजरा लगाया तो तेंदुआ पड़ोस के गांव बड़लिया में जा धमका. फिलहाल वन विभाग को तेंदुए को पकडऩे में सफलता नहीं मिल सकी है.गर्मी के तीखे […]

You May Like