त्यौहारों से पहले हो समयसीमा में सड़क का निर्माण

इंदौर: संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में आज सड़क निर्माण और संधारण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में नगर निगम के अधिकारी गूगल मीट से जुड़े, जबकि अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. श्री सिंह ने बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए सड़कों और पुल-पुलिया की मरम्मत व सुरक्षा इंतजाम समय पर करने के निर्देश दिए.

उन्होंने निर्माण स्थलों पर बेरिकेट, रेडियम संकेतक व होर्डिंग लगाने पर जोर दिया. आगामी त्यौहारों को देखते हुए सड़क कार्यों में तेजी लाने और विभागों के बीच समन्वय बनाने की हिदायत दी. देरी व लापरवाही पर उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी. बैठक में एनएचएआई, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

आज से भारत पर ट्रंप का 50% टैरिफ लागू…

Wed Aug 27 , 2025
ट्रंप प्रशासन ने यह शुल्क दो हिस्सों में लागू किया है। पहला 25% टैरिफ जुलाई 2025 से लगाया गया, जबकि दूसरा अतिरिक्त 25% बुधवार 27 अगस्त 2025 से लागू हो गया। आइए जानते हैं कि इसका… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया था, जो 7 […]

You May Like