ट्रंप प्रशासन ने यह शुल्क दो हिस्सों में लागू किया है। पहला 25% टैरिफ जुलाई 2025 से लगाया गया, जबकि दूसरा अतिरिक्त 25% बुधवार 27 अगस्त 2025 से लागू हो गया। आइए जानते हैं कि इसका…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया था, जो 7 अगस्त से लागू हुआ। इसके बाद रूस से तेल आयात करने को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25% शुल्क और लगा दिया गया है, जो 27 अगस्त (बुधवार) से प्रभावी हो गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भारत के कई उद्योगों को गहरा झटका लग सकता है और हजारों नौकरियों पर संकट मंडरा सकता है।
टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी, झींगा, कालीन और फर्नीचर जैसे कम मुनाफे वाले उत्पादों का बड़ा निर्यात अमेरिकी बाजार में होता है, जिस पर अब सीधा असर पड़ेगा। इस स्थिति का फायदा वियतनाम, बांग्लादेश, कंबोडिया, यहां तक कि चीन और पाकिस्तान जैसे प्रतिस्पर्धी देशों को मिल सकता है, क्योंकि उन पर ट्रंप प्रशासन ने अपेक्षाकृत कम टैरिफ लगाया है।
