शाजापुर मंडी में प्याज की बंपर आवक, हाईवे पर लगा जाम, कीचड़ में फिसल रहे वाहन, प्याज की आवक से मंडी के बाहर यातायात व्यवस्था बिगड़ी

शाजापुर, शाजापुर के कृषि उपज मंडी में प्याज के भाव में तेजी आने के बाद बुधवार को प्याज की बंपर आवक हुई। किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से प्याज लेकर मंडी पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक करीब 35 हजार क्विंटल प्याज की आवक दर्ज की गई। मंडी परिसर में प्याज खाली करने की जगह नहीं होने से करीब 150 से 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बाहर खड़ी रहीं। इनकी नीलामी गुरुवार को किए जाने की बात सामने आई है। बुधवार को मंडी में प्याज के भाव करीब 400 से 4 हजार रुपए तक रहे। पिछले दिन की तुलना में भाव में तेजी के चलते किसानों ने बड़ी संख्या में प्याज बेचने के लिए मंडी का रुख किया, जिससे मंडी के साथ शहरी हाईवे पर भी यातायात प्रभावित रहा। मंडी के बाहर सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य लोडिंग वाहन खड़े होने से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के कारण सड़क किनारे कीचड़ फैल गया है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आईं और कुछ लोग घायल हुए।

जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्थित कराया, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Next Post

मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन करने की परियोजना मंजूर

Wed Aug 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 अगस्त (वार्ता) सरकार ने बिहार में मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के 82.578 किलोमीटर लंबे खंड को चार लेन में विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

You May Like