बांदकपुर तिराहा के आगे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर तिराहा के आगे कटनी मार्ग स्थित किट्टू पिट्टू ढ़ावा के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अजय सिंह गौड़ पिता बबलू सिंह गौड़, उम्र करीब 27-28 वर्ष, निवासी मड़िया दमोह बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।सूचना मिलते ही मौके पर बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा सहित पुलिस बल पहुंचा और शव को उठाकर जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।बाइक क्रमांक एमपी 34 जेडसी 5473 बताई जा रही है।

Next Post

विकसित भारत के लिए 'टीम इंडिया' की तरह काम करने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ राज्यों के वित्त मंत्रियों, वित्त सचिवों का सम्मेलन

Sat Sep 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) राज्यों के वित्त मंत्रियों और वित्त सचिवों का दो दिवसीय सम्मेलन विकसित भारत के सपने के लिए केंद्र और राज्यों के एक टीम की तरह काम करने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। “विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण” विषय पर यह राज्यों और विधानमंडल […]

You May Like